Pages

Showing posts with label मैनेजमेंट फंडा. Show all posts
Showing posts with label मैनेजमेंट फंडा. Show all posts

Friday, February 8, 2019

SBI ने अपनी नाकामी को पिछले दरवाजे से किया स्वीकार

SBI ने अपनी नाकामी को पिछले दरवाजे से किया स्वीकार —
देश की सबसे बडी कही जाने वाली बैंक एसबीआय की हास्यास्पद पहल 'नईदिशा' के अंतर्गत कर्मचारियों पर बढते वर्कलोड़ की अनदेखी के चलते बैंक अपने कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन समय पर घर जाने की छूट दे रहा है अर्थात इसमें प्रबंधन ने स्वीकार किया है कि बाकि के 5 दिन छूट नहीं है। बैंक प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों का ध्यान रखने में पूर्ण रूप से अक्षम साबित होकर, अपनी नाकामी को छिपाने के लिये,उल्टा उसे ओर महिमामंडित करने के लिये 'नईदिशा' नाम से प्रोग्राम शुरू किया है जिसमें पत्नियां बॉस से शिकायत कर सकेंगी की उनका पति समय पर घर नहीं पहुंच रहा। अपने ही कर्मचारियों को मूर्ख बनाने की इस पहल को प्रबंधन की सकारात्मकता बताकर कर्मचारियों के साथ साथ ग्राहकों को भी धोखे में रखा जा रहा है। किसी भी शाखा के कर्मचारी अपने इसी वर्कलोड़ के चलते पत्नी के अलावा ग्राहकों पर भी अपनी झल्लाहट उतारते नज़र आ रहें हैं। कर्मचारी पती व उसकी पत्नि में नोंक झोंक कम करने के लिये पहले उसे कर्मचारी व ग्राहकों की होने वाली नोंक झोंक के कारणों पर ध्यान देना चाहिये। जिससे वास्ताविकता में 'नईदिशा' की ओर बढा जा सके।
उल्लेखनीय है कि ऑनलाईन बैंकिंग को प्रोत्साहित करने के एवज में पहले ही बैंकों में कर्मचारियों की कमी बनाकर रखी हुई है। उस पर बैंकों व शाखाओं का भी मर्जिंग किया जा रहा है। नई भर्तियां भी उंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रही है। खर्चा कम करने के चक्कर में उटपटांग नीति नियम ग्राहकों पर थोपे जा रहें है। ऐसे टेक्नालॉजिकल—चेंजेस होने वाले महत्वपूर्ण समय में कर्मचारियों की संख्या कम नहीं करते हुए पहले ग्राहक हित की ओर भी ध्यान देना चाहिये।
हर बैंक की शाखा के बाहर फिक्स डिपाजिट के रेट डिस्पले जैसे एक ओर डिस्पले होना चाहिये, जिस पर आज उपस्थित कर्मचारी व आज तक के खातों की कुल संख्या का प्रतिदिन सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाना चाहिये। जिससे प्रत्येक ग्राहक को बैंक परिसर में अंदर आने से पहले ही पता चले कि इस शाखा विशेष में कितने सेविंग,करंट,लोन व अन्य प्रकार के खातों के ग्राहक हैं एवं कर्मचारी कितने दबाव में है। जिससे वह अपना खाता कम लोड़ वाली शाखा में ले जा सके। प्रत्येक कर्मचारी लगभग कितने खातों के कार्य को देख रहा है इसका अनुपात भी इसी डिस्पले पर प्र​दर्शित किया जाकर ग्राहकों से सार्वजनिक रूप से साझा किया जाना चाहिये।
 ऐसा करने से प्रबंधन अपने मूर्खतापूर्ण कार्यक्रमों को लागू कर उपहास का पात्र भी नहीं बनेगा व SBI वास्ताविकता में 'नईदिशा' का उदेश्य प्राप्त कर सकेगी।

Thursday, September 24, 2009

Share your Idea

"If you have an apple and I have an apple and we exchange apples then you and I will still each have one apple. But if you have an idea and I have an idea and we exchange these ideas, then each of us will have two ideas."

Sunday, July 12, 2009

Different Perspectives

One day a father of a very wealthy family took his son on a trip to the country with the firm purpose of showing his son how poor people can be. They spent a couple of days and nights on the farm of what would be considered a very poor family. On their return from their trip, the father asked his son, "How was the trip?" "It was great, Dad." "Did you see how poor people can be?" the father asked. "Oh yeah" said the son. "So what did you learn from the trip?" asked the father. The son answered, "I saw that we have one dog and they had four. We have a pool that reaches to the middle of our garden and they have a creek that has no end. We have imported lanterns in our garden and they have the stars at night. Our patio reaches to the front yard and they have the whole horizon. We have a small piece of land to live on and they have fields that go beyond our sight. We have servants who serve us, but they serve others. We buy our food, but they grow theirs. We have walls around our property to protect us, they have friends to protect them."With this the boy's father was speechless. Then his son added, "Thanks, dad for showing me how poor we are." [Too many times we forget what we have and concentrate on what we don't have. What is one person's worthless object is another's prize possession.It is all based on one's perspective. Makes you wonder what would happen if we all gave thanks for all the bounty we have, instead of worrying about wanting more.]

Monday, December 15, 2008

कम्प्यूटर हम्माल चाहिये?

पिछले कई वर्षों से कम्प्यूटर मेरे कार्य क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है इसी कारण अपने शहर के लगभग सभी बडे उद्योगपतियों, व्यवसायियों, बैंक कर्मियों, शासकीय अधिकारीयों के अलावा विधार्थियों, प्रोग्रामिंग करने वालों, कम्प्यूटर आपरेटर और विभिन्न प्रकार से कम्प्यूटर क्षेत्र से जुडे कार्य करने वाले साथियों से परिचित हूँ । चूँकि जमाना टेक्नोलॉजी का ही है इसलिये यह परिचय का दायरा बढ़ता ही चला जा रहा है। जितना संभव हो सभी को व्यावसायिक मदद देता, लेता रहता हूँ । इसमें मेरा भी जीवन यापन सरल हो जाता है।

इसी सन्दर्भ में एक प्रसंग

कुछ वर्षों पहले एक उद्योगपति से दूरभाष पर हुई चर्चा के अंश –

उद्योगपति - हमारे कार्यालय में एक कम्प्यूटर आपरेटर की आवश्कता है। क्या आप अपने किसी विद्यार्थी या एक कम्प्यूटर आपरेटर की व्यवस्था कर सकते हैं?
मैंने कहा - बिलकुल कर सकते हैं पर आप किस प्रकार के कार्य में आपरेटर की मदद चाहते हैं विस्तार से बताइए? ताकि उचित व्यक्ति को आपके पास भेज सकूँ।

उद्योगपति - वैसे तो सामान्य रूप से एक उद्योग में जो कार्य होता है ........जैसे .....कार्यालय का हिसाब-किताब और पत्र-व्यवहार वगेरह........ और हाँ ग्रेजुएट हो..........अगर अनुभव हो तो और अच्छा रहेगा।
मैंने कहा - ठीक है कार्य स्थल, कार्यालयीन समय और वेतन वगैरह के बारे में क्या रहेगा?

उद्योगपति - भई मेरा आफिस तो इंडस्ट्रीयल एरिया में है और रही बात आफिस टाइम की तो सुबह 8:30-9 बजे तक आ जावे, हमारे यहाँ जाने का कोई फिक्स टाइम नहीं होता ........... और वेतन का ऐसा है कि पिछले आपरेटर को तो मैं ............. रू 1800-2000 देता था पर आदमी अच्छा हो तो थोडा बढ़ा भी सकते हैं। पर उसके पास स्वयं का मोबाइल और गाडी जरूर हो।
मैंने पूछा - वो क्यों?
उद्योगपति - भई कभी-कभी कम्प्यूटर पर ज्यादा काम नहीं होता है तब बैंक से संबंधित या अन्य लोकल काम भी उसे देखना पड सकता है। उसे पेट्रोल का पैसा अलग से देंगे।
मैंने पूछा - कुछ और सुविधाएं भी बता सकें तो मैं उसे ठीक से कनविंस कर सकूँगा।
उद्योगपति - हाँ..... उसे हम रविवार को आधे दिन की छुट्टी देंगे।

मैंने कहा - इसके अलावा और कोई कार्य-अपेक्षा होगी?
उद्योगपति - आल राउंडर हो।
मैंने कहा - मतलब आपको कम्प्यूटर आपरेटर नहीं ........बल्कि कम्प्यूटर हम्माल चाहिये?
उद्योगपति - क्या मतलब? (आवाज में थोडा रूखा पन आ गया था)
मैंने कहा - एक अशिक्षित मजदूर भी आजकल कम से कम 150रू रोज कमा लेता है जबकि उसका कोई अन्य इनवेस्टमेंट नहीं होता। आप को अनुभवी, पढ़ा-लिखा भी चाहिए, जो संपूर्ण आफिस का हिसाब-किताब भी देखे, कम्प्यूटर के साथ अन्य कार्य भी देखे, समय भी भरपूर दे, फिर उससे अनजाने में आप एक मोबाइल और गाडी का इनवेस्टमेंट भी करा रहे हैं और वो भी बिना ब्याज का? और फिर आप कह रहें हैं कि उसे आप थोडा बढ़ा कर देंगे। तो इस वेतन में तो कोई मजबूर ही मिल सकेगा।
उद्योगपति - आप ऐसा समझ सकते हैं? मेरे आफिस में दिन में दस-दस आदमी चक्कर लगाते हैं
मैंने कहा - तो फिर उसी में से किसी का चुनाव कर लें।
उद्योगपति - ( व्यंगात्मक तरीके से हंसते हुए ) तो फिर आप बताइए कि कितना वेतन होना चाहिये?
मैंने कहा - आप स्थायी नौकरी देने से तो रहे, ना आप कोई पेंशन या रिटायरमेंट बेनिफिट देंगे। तो फिर वर्तमान तनख्वाह कम से कम दस हजार रूपये तो हो। आजकल आप अपना स्वयं का परिवार रू2000 में चला सकते हैं क्या?
उद्योगपति - अरे यार.......... पेंडसे साहब .......... यो सब तो आप सरकार ने पूछो? आप के पास कोई आदमी हो तो भिजवाना। .......... कहकर उन्होंने फोन रख दिया।

एक नौजवान व्यक्ति जो ग्रेजुएट हो और कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये उसने कोई पॉँच-पच्चीस हजार खर्च किये हों। अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वो इस प्रकार से आपको दे देगा। तो अपेक्षा भी रखेगा। खैर उस उद्योगपति को आज तक उचित व्यक्ति की तलाश है।
क्या भविष्य में उस उद्योगपति को कोई कम्प्यूटर हम्माल मिल सकेगा?